इंदौर: चोइथराम फल एवं सब्जी मंडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, चोरी छिपे सामान ले जाती महिलाएं आईं नजर
Indore, Indore | Apr 13, 2024 चोइथराम फल एवं सब्जी मंडी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मंडी में काम करने वाली महिलाएं कपड़ों में सामान छुपाकर ले जाती हुई नजर आ रही हैं। मंडी प्रबंधन समिति ने ऐसी कोई शिकायत मिलने से इनकार किया है। हालांकि मंडी समिति ने मजदूरों और हम्मालों पर जेब वाले कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाया है।