इंदौर: लसूडिया क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले रैपीडो चालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी गया सामान हुआ बरामद
Indore, Indore | Apr 13, 2024 इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का अंजाम देने वाले रैपीडो चालकों को पुलिस ने चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। वही बताया जा रहा है कि दोनों ही आरोपी सीधी के रहने वाले हैं। जो नशे के आदी हैं और अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। वहीं पकड़े गए दोनो आरोपियों के पूर्व के भी कई रिकॉर्ड पुलिस को मिले हैं।