जमुई: बारिश के बीच सतगामा के पास सड़क पर गिरा विशाल बरगद का पेड़, आवागमन बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतार
Jamui, Jamui | Jul 20, 2026 मुश्लाधार बारिश के बीच जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग पर सतगामा के पास सोमवार को दिन के 11:00 एक विशाल बरगद का पेड़ गिर गया। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई। सड़क के दोनों ओर छोटी- बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर काफी भीड़ लग गई। पेड़ को हटाने की प्रक्रिया की जा रही है।