सेवा संकल्प अभियान-2026
सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत निःशुल्क राशन की सुविधा मिलने से श्रीमती प्रीति चौहान के परिवार को आर्थिक राहत मिली है। महंगाई के कारण राशन की व्यवस्था में आने वाली कठिनाई अब कम हुई है। निःशुल्क खाद्यान्न मिलने से परिवार के अन्य आवश्यक खर्चों के लिए भी आर्थिक संसाधन उपलब्ध हो पा रहे हैं।
श्रीमती प्रीति चौहान ने योजना से मिली इस राहत के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #गरीब_कल्याण_अन्न_योजना #SevaSankalpAbhiyan
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026