नैनीताल: आयारपाटा क्षेत्र में न्यू परारी कॉटेज के समीप अराजक तत्वों ने भवन के पास रखे कूड़े में लगाई आग, भवन आई चपेट में
आयारपाटा क्षेत्र में न्यू परारी कॉटेज के समीप भवन के समीप रखे कूड़े में अराजक तत्वों ने आग लगा दी।आग फैली तो घर के समीप गोदाम में रखी लकड़ियों में आग लग गई।आग देख आस के लोगों में हड़कंप मच गया।सूचना के बाद पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया।बता दें कि नैनीताल में हर जाड़े के मौसम में लोगों की गलतियों या लापरवाही के चलते अग्निकांड होते हैं।