नैनीताल: भवाली पुलिस ने 474 ग्राम चरस के साथ एक चरस तस्कर को किया गिरफ्तार
सोमवार शाम भवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान नैनीं बैण्ड के पास 01 चरस तस्कर वीरेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह नि. ग्राम व पोस्ट सूरी भवाली जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 474 ग्राम चरस बरामद की गयी है। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली भवाली में मु.अ.सं.-धारा-8/20 NDPS अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।