नैनीताल: नैनीताल निवासी चित्रांश ने राजस्थान में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया
नैनीताल निवासी चित्रांश देवलियाल ने राजस्थान में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। जयपुर में 24 से 25 जनवरी तक आयोजित इस युवा संसद में देशभर से 220 युवा सांसदों का चयन किया गया था। आपको बता दे वह गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के छात्र है।