नैनीताल: पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्योलीकोट गणेश मेहरा ने DM को ज्ञापन देकर बजून-देचौरी अश्व मार्ग को शीघ्र खोलने की मांग की
पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्योलीकोट गणेश मेहरा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बजून-देचौरी अश्व मार्ग को शीघ्र खोलने की मांग की है।कहा कि यह मार्ग वर्षात में जगह जगह। क्षतिग्रस्त हो गया था और ग्रामीण खतरनाक पैदल मार्ग से जा रहे हैं। इसी पैदल मार्ग में 13 जनवरी को क्षेत्र के पूर्व प्रधान यशपाल जीना के गिरने से मौत हो गई थी।यह मार्ग काफी समय से क्षतिग्रस्त है।