महनार: स्टेशन रोड झुंड़किया के पास टोटो पलटने से दो महिलाओं समेत तीन घायल, एक को हाजीपुर रेफर किया गया
महनार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड झड़किया के समीप शनिवार की देर शाम एक टोटो पलटने से उसपर सवार दो महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए।घटना के बाद सभी को शनिवार की रात करीब 8 बजे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार लाया गया जंहा से एक बुजुर्ग को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।