धार: जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं, 72 आवेदनों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर ने खुद सुनीं समस्याएं, 72 आवेदनों के त्वरित समाधान के निर्देश।धार जिला पंचायत के सभाकक्ष में मंगलवार को दोपहर 3:00 तक जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने स्वयं आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में जिलेभर से 72 आवेदन प्राप्त हुए।