डुमरांव: नुआंव में पंचायत विकास शिविर का आयोजन, पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरुआत, प्रभारी मंत्री, डीएम सहित अन्य मौजूद
Dumraon, Buxar | Jun 28, 2026 डुमरांव प्रखंड के नुआंव गांव में रविवार की सुबह 11 बजे पंचायत विकास शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव में विकास योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से पंचायत में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।