काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह का नामांकन आज सुबह 11 बजे स्क्रूटिनी के बाद स्वीकृत हो गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में उनके समर्थकों और स्थानीय जनता के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। नामांकन स्वीकृति के बाद ज्योति सिंह का समर्थकों ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।