कार सवार लोगों ने युवक का किया अपहरण दो बाइक उठा ले जाने का आरोप
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी प्रिंशु वर्मा पुत्र मूल चंद्र वर्मा को कुछ अज्ञात लोग देर शाम आए और उसे उठा कर लेकर चले गए उसका पता नहीं चल रहा है कहां लेकर गए हैं। गायब युवक की मां सैफाबाद चौकी पर गई तो वहां उसे तर्क दिया गया जिसके बाद महिला रात करीब 9:30 बजे आसपुर देवसरा थाने पहुंची । बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने पर शिकायत की। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रियांशु वर्मा के विषय में कोई आधिकारिक जानकारी उन्हें नहीं दी गई है उसे कौन ले गया है अभी इसकी जानकारी नहीं है कि उसे कोई टीम ले गई है या उसका अपहरण हुआ है । इस मामले में युवक की मां पुष्पा देवी ने थाने पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है
Pratapgarh Police
Patti, Pratapgarh | Jun 25, 2026