पीलीभीत: बूंदीभूड़ में शराब दुकान को लेकर विवाद, विधायक के साथ पहुंचे अधिकारियों ने दिया आश्वासन
पीलीभीत के बूंदीभूड़ गांव में शराब की दुकान हटाने को लेकर चल रहे विवाद और महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया। कई संगठनों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसी सिलसिले में रविवार को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और सीएमओ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान भी मौजूद रहे।