अररिया: अररिया में गले की गांठ के ऑपरेशन के बाद पता चला फोर्थ स्टेज कैंसर, मरीज की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Araria, Araria | May 3, 2026 अररिया में इलाज के दौरान हुई राजू पासवान की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरएस वार्ड नंबर एक निवासी सहदेव पासवान के सबसे छोटे पुत्र राजू पासवान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी और पांच साल के बेटे पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।मृतक के भाई ने बताया कि राजू के गले में गांठ थी। इलाज डॉक्टर निलेश भूषण कर रहे थे।