लातेहार: भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और 407 ट्रक की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
बरवाडीह–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर दुबियाखाड़ के समीप भुसड़िया टर्निंग के पास सोमवार सुबह करीब 9 बजे स्कॉर्पियो (संख्या JH01FN8848) और 407 डाक पार्सल ट्रक (JH01ER 6105) में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक सुनील पूर्ति (पुटुवागढ़ निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गया।