टिकारी: टिकारी अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ कुर्की महाअभियान चलाया
Tikari, Gaya | May 24, 2026 टिकारी अनुमंडल क्षेत्र में फरार व वांछित अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। SSP गया के निर्देश पर विशेष “कुर्की महाअभियान” का उद्देश्य कुर्की वारंटों का निष्पादन कर फरार अपराधियों पर शिकंजा कसना था। इस अभियान में टिकारी SDPO सुशांत कुमार चंचल के साथ अंचल निरीक्षक एवं थाना अध्यक्षों ने सक्रिय भूमिका निभाई।