जिला अस्पताल में सोमवार दोपहर 12 बजे मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। इलाज के लिए पहुंचे लोगों को लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सप्ताह का पहला कार्य दिवस होने के कारण मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है।