उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा राज्य योजनांतर्गत 30 कृषकों के दल को पांच दिवसीय भ्रमण पर राज्य के बाहर रवाना किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष पवई मोहिनी मिश्रा ने कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण दल के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विभाग के सहायक संचालक पी.के. श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।