गोड्डा/महागामा: साइबर अपराध पर शिकंजे की तैयारी! महागामा में साइबर सेल शुरू, 21 मोबाइल धारकों को लौटाए गए!
#Mahagama #Godda #CyberCell #OperationMuskaan #GoddaPolice #JharkhandPolice #MissingMobile #MobileRecovery #CyberCrime
महागामा में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और तकनीकी जांच को मजबूत करने की दिशा में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को महागामा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसपी गोड्डा मुकेश कुमार ने साइबर सेल का उद्घाटन किया। वहीं, ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद 30 गुम मोबाइल में से 21 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। शेष मोबाइल की पहचान के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में धारकों को दिए जाएंगे। एसपी ने लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने और OTP, बैंक खाते समेत गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने की अपील की।
Godda, Godda | Sep 26, 2026