बहोरीबंद: बाकल में खाद भंडारण की समस्या से जूझ रही समिति , गोदाम निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग
कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील अंतर्गत बाकल क्षेत्र के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा खाद भंडारण की समस्या के स्थायी समाधान के लिए रासायनिक खाद विक्रय केंद्र बाकल में गोदाम निर्माण हेतु भूमि आवंटित किए जाने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड, घंटाघर कटनी द्वारा जिला प्रशासन को आवेदन प्रस्तुत किया गया है।