तिर्वा: ठठिया थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, एसपी से की गई शिकायत
Tirwa, Kannauj | Jun 18, 2026 ठठिया : थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि गांव के एक युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और दोस्ती का दबाव बनाया। युवती के अनुसार, आरोपी ने वीडियो उसके होने वाले पति को दिखा दिया, जिससे उसका रिश्ता टूट गया।