महाराजगंज: कोड़र गांव में धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग महिला की हत्या, गांव के युवक पर लगा हत्या का आरोप
24 अप्रैल शुक्रवार की रात्रि 8:00 बजे के आसपास घर के अंदर बोरे मे भरा हुआ एक बुजुर्ग महिला का शव खून से लथपथ पाया गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम तथा ग्रामीणों से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस फॉरेस्टिंग टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है। गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताई गई है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।