संगरिया: न्यायाधिपति जयपुर ने संगरिया स्थित न्यायालयों का किया निरीक्षण
शनिवार दोपहर बाद डेढ़ बजे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट और न्यायिक मजिस्ट्रेट तीनों न्यायालयो का निरीक्षण संरक्षक न्यायाधिपति जयपुर पीठ श्रीमती शुभा मेहता द्वारा किया गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन सेठी के नेतृत्व बार कार्यकारिणी द्वारा श्रीमती मेहता का अभिनंदन किया गया।