बेगूसराय: नवरात्र को लेकर पूजा पंडालों में पुलिस बल तैनात, SP ने जारी किया फोटो
नवरात्र को लेकर पूजा पंडाल में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने शुक्रवार की शाम 4:00 बजे फोटो जारी करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए आमलोगों के सहयोग की जरूरत है.