बेगूसराय: समाहरणालय परिसर में मनाई गई लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती, DM-SP ने किया माल्यार्पण
समाहरणालय परिसर में शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई. इस मौके पर डीएम तुषार सिंगला एवं एसपी मनीष ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन निवेदित किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि जयप्रकाश नारायण का व्यक्तित्व एवं कृतित्व काफी बेहतर था. आज के युवाओं को इनके बताए मार्गो पर चलने की जरूरत है.