बालोद: जिले में हर 3 दिन में हो रही एक चोरी, मई में औसत से दोगुनी वारदातें, सूने मकानों व दुकानों को बना रहे निशाना
Balod, Balod | Jun 15, 2026 बालोद जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गृह विभाग की रिपोर्ट और पुलिस विभाग के पोर्टल पर दर्ज एफआईआर के आंकड़ों के अनुसार जिले में हर माह औसतन नौ चोरी की वारदात होती हैं, लेकिन मई 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 20 तक पहुंच गया। यानी मई में औसत से 11 अधिक चोरी के मामले दर्ज किए गए।