मां के फरार हो जाने के बाद बाद तथा पिता की मौत के बाद अनाथ हुई तीन बच्चियों को गुआ थाना प्रभारी व अन्य समाजसेवियों की मदद से चाईबासा स्थित बाल कुंज पहुंचाया गया। जिससे अनाथ हुई तीनों बच्चियों को एक आशियाना मिल गया है। साथ ही साथ अब उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी हो पाएगी और उन्हें एक अच्छा जीवन यापन करने का मौका मिल पाएगा।