देहरादून: एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने STF कार्यालय में कहा- प्रदेश में जल्द ही 2 साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन खोले जाएंगे
लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश में जल्द ही दो साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ओर खोले जाएंगे। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि अभी देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन है।