देहरादून: कांग्रेस कलह को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा- वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष पर उठा रहे सवाल
कांग्रेस कलह को लेकर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ और सिर्फ कुर्सी की लड़ाई रहती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं। हनी पाठक ने कहा कि कांग्रेस की आपसी कलह जगजाहिर है और इसका साफ मतलब है कि कांग्रेस को जनता से कोई सरोकार नहीं है।