देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में गोर्खाली सुधार सभा में निर्माणाधीन कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा के कार्यों का निरीक्षण किया। यह कार्य मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत होकर 99 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है, जिसमें गोर्खाली सुधार सभा के कार्यालयों, भवन, पुस्तकालय, पार्किंग और एक बहुउद्देशीय हाल का निर्माण किया जाएगा।