नवाबगंज: मसौली में डंपर ने कार को मारी टक्कर, चालक फरार; हाईवे पर आधे घंटे तक हुआ हंगामा
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच हाईवे पर सोमवार को एक डंपर ने अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भागने लगा, लेकिन कार चालक ने उसका पीछा कर वाहन रोक लिया।चौराहे पर दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक विवाद और हंगामा चलता रहा।