देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास, करिगरी रेस्टोरेंट के समीप एक ट्रक (HR53AX3434) अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।