उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने 2 लोगों पर दुकान में टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा किया दर्ज
Orai, Jalaun | Apr 11, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को एक युवक ने तहरीर दी। उसने बताया कि नशे में धुत दो युवकों ने उसकी दुकान में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दुकान में रखे सामान का नुकसान हो गया। साथ ही विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी हैं।