उरई: उरई के मुस्कान इंस्टिट्यूट पर छात्राओं ने लगाया फीस जमा कर परीक्षा न कराने का आरोप, डीएम से की गई शिकायत
Orai, Jalaun | Apr 11, 2024 उरई के मुस्कान इंस्टिट्यूट पर छात्राओं ने फीस जमा कर परीक्षा न कराने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी कार्यालय में छात्राओं ने आकर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुस्कान इंस्टिट्यूट में नर्सिंग कोर्स के लिए एडमिशन लिया और फीस जमा करने के बावजूद भी परीक्षाएं नहीं कराई गई। जिसको लेकर छात्राओं ने जिला अधिकारी से शिकायत की है।