जगदलपुर: सेवानिवृत कर्मियों को भावभीनी विदाई, कलेक्टर आकाश छिकारा ने साल और श्रीफल देकर किया सम्मानित, सेवा के अंतिम पेंशन आदेश
जगदलपुर, 30 अप्रैल 2026/ शासकीय सेवा की एक लंबी और कर्तव्यनिष्ठ यात्रा पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कलेक्टोरेट के ‘प्रेरणा कक्ष’ में गुरूवार को एक गरिमामयी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सेवानिवृत्ति प्राप्त कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामन