खंडवा: खंडवा में शिक्षा को बड़ा झटका! आज से बंद हुआ MCU का कर्मवीर परिसर
खंडवा में स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के विस्तार परिसर कर्मवीर विद्यापीठ को बंद करने का निर्णय लिया गया है। 26 वर्षों से संचालित यह परिसर आज से पूरी तरह बंद हो जाएगा। भवन नहीं मिलने और वर्षों की प्रशासनिक अनदेखी के बाद माखन दादा के नाम से जुड़ी यह अंतिम शैक्षणिक विरासत भी समाप्त हो रही है।