ब्यावरा: धुरला, तालोड़ी और सुहाहेड़ी के अंडरपास की समस्या पर प्रशासनिक और रेलवे टीम ने किया निरीक्षण
Biaora, Rajgarh | May 19, 2026 रामगंज मंडी भोपाल रेलवे लाइन के तहत ब्यावरा के धुरला, तालोड़ी और सुहाहेड़ी गांव के लिए बने अंडरपास में कृषि वाहनों के नहीं निकलने की समस्या को लेकर मंगलवार को दोपहर 1:00 करीब एसडीओ स्वाती डोंगरे एवं रेलवे के इंजीनियर एके शर्मा के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।