जंक्शन थाना क्षेत्र में प्लॉट से ईंटें चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी योगेश कुमार उर्फ कालू (25) पुत्र जगदीश चन्द्र, जाति नायक, निवासी वार्ड नंबर 59, सुरेशिया, हनुमानगढ़ जंक्शन को रविवार को गिरफ्तार किया गया।