कुचाई: कुचाई के छोटा सेगोई में संकुल स्तरीय नोडल शिक्षकों के योग प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगमय झारखंड 2026-27 के अंतर्गत विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं नोडल शिक्षक खेल के संकुल स्तरीय योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कुचाई के छोटासेगोई संकुल साधन सेवी सुधीर कुमार महतो की अध्यक्षता में सोमवार सुबह लगभग 9 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटा सेगोई के प्रांगण में उक्त योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।