ददरौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अरविन्द सिंह ने जिला पंचायत स्थित अपने कैंप कार्यालय (डाक बंगला) में एक भव्य जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान ददरौल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।