बछामदी से डाक कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना हुए शिवभक्त, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
नदबई (भरतपुर)। सावन माह के पावन अवसर पर नदबई क्षेत्र के बछामदी गांव से शिवभक्तों का जत्था डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व शिव परिवार एवं बिहारी जी महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर उत्साह और श्रद्धा के साथ कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया।
गांव में शिवभक्तों की विदाई को लेकर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने कांवड़ियों का तिलक लगाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर और जयकारों के बीच रवाना किया। बैंड-बाजों पर बज रहे भक्ति गीतों के साथ कांवड़िये नाचते-गाते हरिद्वार के लिए रवाना हुए। पूरे गांव में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष गूंजते रहे।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रभाव चौधरी, मानसिंह शर्मा, नरेश चौधरी, प्रकाश सिंह शर्मा, विनोद शर्मा, गोपाल शर्मा, साहब सिंह (डायरेक्टर), योगेश शर्मा, मयंक शर्मा, कालू चौधरी, हेमू चौधरी, भूदेव चौधरी, हरेंद्र चौधरी, मनोज कुमार, भूपेंद्र सिंह, दिनेश चौधरी, लोकेश चौधरी और राजकुमार सहित अनेक शिवभक्त मौजूद रहे।
वहीं श्यामशरण शर्मा शास्त्री, महावीर सिंह, जगबीर सिंह, गिरीश कुमार, सुनहर सिंह, विजय सिंह, प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, मोहन सिंह, बासुदेव फौजदार, गज्जी चौधरी, पूर्व सरपंच पूनम देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रवेश चौधरी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय एवं सकुशल यात्रा की कामना की।
Weir, Bharatpur | Aug 6, 2026