धनौरा: गजरौला गांव शाहबाजपुर रोड के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के मोहल्ला होली वाला निवासी राजीव पुत्र हरिओम अपनी बाइक लेकर मंगलवार सुबह लगभग 7:00 बजे मुरादाबाद जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक हाईवे स्थित गांव शाहबाजपुर डोर के पास पहुंची तो तेज गति के साथ आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, टक्कर लगने से राजीव बुरी तरह घायल हो गया।