कर्वी: चित्रकूट पुलिस लाइन में एसपी अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को परेड की सलामी दी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
चित्रकूट पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह 10 बजे पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को व्यायाम और दौड़ कराकर फिटनेस व अनुशासन का संदेश दिया गया। एसपी ने परिवहन शाखा, डायल-112 कार्यालय, बैरक, भोजनालय और आर्मरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।