मेरठ: जकाती ज्वेलर्स को सील किया गया, विधायक को पहनाया गया ब्रेसलेट, भाजपा नेता ने ध्वस्तीकरण की मांग की
Meerut, Meerut | May 7, 2026 मेरठ में इंचोली थाना क्षेत्र के इनफ्लुएंसर शादाब जकाती के हापुड़ रोड स्थित जकाती ज्वेलर्स को बुधवार को आवास विकास के अधिकारियों ने सील कर दिया। यह कार्रवाई अवैध निर्माण के चलते की गई है।सीलिंग की इस कार्रवाई से ठीक एक दिन पहले विधायक रफीक अंसारी ज्वेलरी शोरूम पहुंचे थे। वहां शादाब जकाती ने फूल देकर उनका स्वागत किया और उनके हाथ में एक ब्रेसलेट पहनाया था।