जसवंतनगर: नगर के हाइवे किनारे 33 केवी केबिल फटने से चार फीडर ठप, सैकड़ों गांव की बिजली सप्लाई हुई प्रभावित
जसवंतनगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे 33 केवी लाइन के केबिल के जलकर फटने से ग्रामीण, बलरई, जुगोरा और सिरसा बीबामऊ फीडर की बिजली ठप हो गई। इससे कुरसेना, जुगोरा, नगला रामसुंदर, बहोरीपुर, निजामपुर, कोकावली, अंडावली, बहादुरपुर, नसीरपुर, पीहरपुर, खाकाबाग, नगला छंद, सिरसा, लखेरे कुआं, गारमपुर, नगला विशुन, बलरई समेत सैकड़ों गांव प्रभावित हुए।