मुज़फ्फरनगर: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बसपा ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से दारा सिंह प्रजापति को बनाया अपना प्रत्याशी
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर इस बार बहुजन समाज पार्टी ने दारा सिंह प्रजापति को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। दारा सिंह प्रजापति के राजनीतिक कैरियर की बात करें तो वह पिछले करीबन 15 सालों से बसपा पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता है। जानकारी के अनुसार पैसे से दारा सिंह प्रजापति कंस्ट्रक्शन ठेकेदारी का काम करते हैं।