शाहबाद: बसई में युवक की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, 20 लाख मुआवजे और सुरक्षा की मांग की
Shahbad, Baran | Jun 8, 2026 कस्बाथाना थाना क्षेत्र के बसई गांव निवासी रमेश जाटव ने कस्बाथाना थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उनका पुत्र अमरसिंह जाटव 4 जून 2026 को मजदूरी से लौट रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद अमरसिंह घर से यह कहकर निकला कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने देवरी चौकी जा रहा है।