मनोहरथाना: गणेशपुरा के समीप रोड पर अचानक गाय आने से बाइक असंतुलित होकर फिसल गई, बाइक चालक की मौत
गोवर्धन पुरा निवासी सुजान सिंह गुर्जर मोटरसाइकिल से गांव से गणेशपुरा आ रहा था। गणेशपुरा के समीप रोड पर अचानक गाय आने से बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे वह अचेत हो गया । जिसे मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सोपा।