बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के डीडी पुरम में रेस्टोरेंट मालिक और स्टाफ के साथ मारपीट करने वाले दबंगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के डीडी पुरम में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए एक नाम दर्ज व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर यवाही शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वालों की पहचान करना शुरू कर दी है ।पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी ले लिया है ।